Haryana Weather Alert: कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 20 जुलाई 2026 को सुबह 10:45 बजे अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला/चंडीगढ़ जिलों में हवाओं व गरज-चमक के साथ ज्यादातर स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
इसके अलावा कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद और फतेहाबाद में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में अचानक बादल छाने, तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ मौसम बदल सकता है।
यह भी पढ़ें: Haryana Weather Update: यमुनानगर में येलो अलर्ट, 28 जुलाई से भारी बारिश की संभावना
बारिश और गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। वाहन चालकों को भी तेज बारिश और हवा के दौरान सावधानी से चलना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: हल्की बारिश, बादल और 40 Kmph तक तेज हवाओं का पूर्वानुमान
यह भी पढ़ें: UP Weather Alert: लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश, बिजली और 40 किमी/घंटा तेज हवा का अलर्ट









